फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव: 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किए दाखिल, लोनी विधानसभा सीट से भरे गए सबसे ज्यादा पर्चे

Wed, 19 Jan 2022 06:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

लोनी से रालोद प्रत्याशी मदन भैय्या, बसपा प्रत्याशी आकिल, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद यामीन मलिक और आम आदमी पार्टी से सचिन कुमार शर्मा और विपिन कुमार शर्मा ने नामांकन किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में सभी दलों से 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसमें गाजियाबाद शहर विधानसभा से राज्यमंत्री अतुल गर्ग और सपा से विशाल वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अजीतपाल त्यागी, बसपा प्रत्याशी अय्यूब खां, कांग्रेस प्रत्याशी बिजेंद्र यादव, रालोद प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार मुन्नी और निर्दलीय प्रत्याशी नत्थूराम चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। लोनी विधानसभा सीट से सबसे ज्यादा पांच नामांकन फॉर्म दाखिल हुए। लोनी से रालोद प्रत्याशी मदन भैय्या, बसपा प्रत्याशी आकिल, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद यामीन मलिक और आम आदमी पार्टी से सचिन कुमार शर्मा और विपिन कुमार शर्मा ने नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें