नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने अलीगढ़ जंक्शन और राजघाट नरौरा के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ट्रेन संख्या 04187/04188 अलीगढ़-राजघाट नरौरा-अलीगढ़ विशेष ट्रेन कुल पांच फेरे लगाएगी। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04187 अलीगढ़-राजघाट नरौरा विशेष अलीगढ़ जंक्शन से सुबह 5:40 बजे रवाना होगी और 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04188 राजघाट नरौरा-अलीगढ़ विशेष राजघाट नरौरा से सुबह 8:15 बजे चलेगी और 9:55 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का संचालन सामान्य श्रेणी की अनारक्षित व्यवस्था के तहत किया जाएगा। अलीगढ़ से ट्रेन संख्या 04187 का संचालन 10, 12, 17, 24 और 28 अगस्त को किया जाना है। इसी तरह राजघाट नरौरा से ट्रेन संख्या 04188 भी 10, 12, 17, 24 और 28 अगस्त को चलेगी। ब्यूरो