फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बरेली-बिजनौर के बीच चलेगी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने बरेली और बिजनौर के बीच विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04349 बरेली जंक्शन से बिजनौर के लिए चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04350 बिजनौर से बरेली जंक्शन के बीच संचालित होगी। यह विशेष ट्रेनें 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित तिथियों में चलेंगी। ट्रेन संख्या 04349 बरेली जंक्शन से सुबह 03:35 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 8:00 बजे बिजनौर पहुंचेगी। इस दौरान मिलक, रामपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, अमरोहा, गजरौला जंक्शन, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाऊ और हल्दौर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 04350 बिजनौर से शाम 6:00 बजे रवाना होकर रात 11:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इन ट्रेनों में केवल जनरल श्रेणी के कोच लगाए गए हैं। रेलवे ने कुछ अन्य स्टेशनों पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव देने का भी निर्णय लिया है। इनमें हापुड़ जंक्शन, अमरोहा, रामपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, शाहजहांपुर, हरदोई, बालामऊ, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा और कांठ स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें