फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: किसान के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर माफी मांगने की कही बात

Mon, 17 Apr 2023 11:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान तीन खोखे मिले। परिवार वालों ने पुलिस को एक धमकी भरा पत्र सौंपा। इसमें महिला के बेटों को धमकी दी गई कि वे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर गलती मान ले, नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के कंझावला इलाके में रविवार रात एक घर के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है। छानबीन के दौरान पीड़ित परिवार को एक धमकी भरा पत्र भी मिला है। इसमें घर में रहने वाले दो भाइयों को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर माफी मांगने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन

दोनों भाइयों में से एक का तीन माह पहले कुछ युवकों ने झगड़ा हुआ था। उनके खिलाफ पीड़ित परिवार ने मामला दर्ज करवाई थी। आशंका है कि उन्हीं आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

 


रविवार देर रात जोंती गांव की रहने वाली एक महिला ने घर के बाहर गोलियां चलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान तीन खोखे मिले। परिवार वालों ने पुलिस को एक धमकी भरा पत्र सौंपा। इसमें महिला के बेटों को धमकी दी गई कि वे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर गलती मान ले, नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। 

 

बड़ी गलती करने की बात कहकर उन्हें मरने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। महिला ने बताया कि उसके पति खेती करते हैं जबकि उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मामा के साथ प्रॉपर्टी का काम करता है जबकि छोटा बेटा ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ता है। जनवरी माह में छोटे बेटे के साथ कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ था। इसकी उनलोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। परिवार ने उन्हीं आरोपियों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें