फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया नमो भारत में सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ का दौरा किया। मंत्री ने सराय काले खां से मुरादनगर तक नमो भारत ट्रेन में सफर कर यात्रियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने उन्हें 82 किलोमीटर लंबे नमो भारत कॉरिडोर की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने स्टेशन की सुविधाओं, आधुनिक तकनीक, टिकटिंग के विभिन्न माध्यमों और अलग-अलग सार्वजनिक परिवहन साधनों के बीच तालमेल की जानकारी दी। मंत्री ने गाजियाबाद के दुहाई स्थित एनसीआरटीसी डिपो का दौरा किया। यहां उन्होंने पौधारोपण भी किया। उन्होंने ट्रेन ड्राइविंग सिम्युलेटर का भी निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें