फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री का एलान: खजुराहो शिल्पग्राम अब उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में शामिल

Thu, 23 Feb 2023 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत ने सदस्य देशों के साथ-साथ अपने नौ पड़ोसी देशों को भी शामिल किया है। जी 20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया से भारत ने एक दिसंबर 2022 को ग्रहण की थी। इसके तहत देश के 50 शहरों में 200 से अधिक बैठक आयोजित होंगी।
विज्ञापन
g20 summit - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को बताया कि खजुराहो शिल्पग्राम केंद्र अब दक्षिण सांस्कृतिक केंद्र से निकालकर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में जोड़ दिया गया है। इससे क्षेत्र में कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हस्तशिल्प को नया आयाम मिलेगा।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने जी 20 के सदस्य देश और आमंत्रित देशों के लिए ' एक साल के भारत के अनुभव ' की योजना भी तैयार की है। इसके तहत सितंबर में 43 डेलीगेशन प्रमुखों के साथ दिल्ली में समिट आयोजित होगी। इसमें सभी मिलकर पर्यटन को बढ़ावा देने पर समझौता करेंगे। इससे पर्यटकों को तो फायदा होगा, साथ ही रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री खजुराहो में संस्कृति ट्रैक की पहली वर्किंग ग्रुप कमेटी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। चार दिवसीय बैठक का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। रेड्डी ने कहा कि संस्कृति ट्रैक की इस बैठक में 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


भारत ने सदस्य देशों के साथ-साथ अपने नौ पड़ोसी देशों को भी शामिल किया है। जी 20 की अध्यक्षता इंडोनेशिया से भारत ने एक दिसंबर 2022 को ग्रहण की थी। इसके तहत देश के 50 शहरों में 200 से अधिक बैठक आयोजित होंगी।

जी 20 में स्टार्टअप 20 शामिल:
 केंद्रीय मंत्री ने कहा की जी 20 के इतिहास में पहली बार स्टार्टअप 20 को शामिल किया गया है। इसका मकसद इनोवेशन, युवा उद्यमियों को आगे लाना, प्रौद्योगिकी के साथ मिलकर काम करना है। रेड्डी ने कहा कि जी 20 में शामिल वो देश हैं, जोकि विश्व के 85 फीसदी जीडीपी का योगदान देते हैं। साथ ही दो तिहाई जनसंख्या भी इन्हीं देशों से आती है।

एएसआई एक्ट में संशोधन पर काम :
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार भारतीय विरासत को संरक्षित करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के एक्ट में संशोधन पर काम कर रही है। इसके लिए 30600 पुरातत्व केंद्रों का सर्वे करवाया जा रहा है। अभी तक पीएम मोदी के प्रयासों के चलते विदेशों से 229 ऐतिहासिक धरोहरों का वापस लाया जा चुका है। इन धरोहरों में से ही 26 मुख्य धरोहरों को खजुराहो के छत्रसाल कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शित किया गया है। यहां पर दर्शकों को इन ऐतिहासिक धरोहरों की पूरी जानकारी प्रौद्योगिकी के माध्यम से उपलब्ध करवायी जा रही हैं। दर्शक यहां ऐतिहासिक धरोहरों को देख भी सकते हैं। इसके अलावा थ्री डी के माध्यम से लघु फिल्म भी दिखायी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें