अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
नारायणा इलाके के लोहे मंडी स्थित औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में रविवार को एक झुग्गी में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला (46) का शव सड़ी-गली अवस्था में है और उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। आशंका है कि बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है। पुलिस मौत के कारणों के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।