फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंडर-17 हॉकी के नतीजे घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स 2026-27 के तहत आयोजित अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले एसएन अशोक नगर हॉकी स्टेडियम में खेले गए, जहां विभिन्न जोनों की टीमों ने खिताब के लिए जोरदार मुकाबला किया। बालिका वर्ग में जोन-10 ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। जोन-17 की टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि जोन-22 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में जोन-22 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जोन-17 ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जोन-01 की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा के साथ अनुशासन और टीम भावना का भी परिचय दिया। स्कूल स्तर पर आयोजित यह प्रतियोगिता युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें