फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम मौसा: 12 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म और कुकर्म, पेट दर्द तो डॉक्टरों की जांच में सामने आई सच्चाई

Sat, 05 Nov 2022 10:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पीड़िता के दो छोटे भाइयों को पैसे देकर दुकान से कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। उनके जाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म व कुकर्म किया। साथ ही परिवार वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजूरी इलाके में 12 साल की किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके मौसा ने दुष्कर्म और कुकर्म किया। किशोरी के पेट में दर्द होने पर मामले का खुलासा हुआ। पीड़िता की मां की शिकायत पर खजूरी खास थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

खजूरी क्षेत्र निवासी पीड़िता किशोरी सरकारी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ती है। पीड़िता का मौसा अपने परिवार के साथ पुरानी दिल्ली में रहता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक आरोपी 28 अक्टूबर को पीड़िता के घर आया था। पीड़िता के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। 

आरोपी ने पीड़िता के दो छोटे भाइयों को पैसे देकर दुकान से कुछ सामान लाने के लिए भेज दिया। उनके जाने के बाद किशोरी से दुष्कर्म व कुकर्म किया। साथ ही परिवार वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया। 
विज्ञापन

डर की वजह से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। दो नंबवर को पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। उसके बाद मां ने किशोरी से पूछताछ की। जिसके बाद पूरी घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें