फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चाचा ने तलवार से वार कर की थी भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करावल नगर में पैसे के विवाद में भतीजे की हत्या का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में रुपयों को लेकर हुए विवाद में भतीजे की हत्या करने की गुत्थी ने पुलिस ने सुलझा ली है। चाचा ने पारिवारिक रंजिश और रुपयों की लेनदेन की वजह से अपने ही सगे भतीजे की तलवार से वारकर हत्या की थी। वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे आरोपी चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल तलवार, मोबाइल फोन और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 7 अक्तूबर की रात करीब सवा 11 बजे करावल नगर थाने को खबर मिली कि नगर निगम टोल टैक्स के पास, शहीद भगत सिंह कॉलोनी में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक घायल युवक के परिजन उसे लेकर जग प्रवेश चंद्र अस्पताल पहुंच चुके थे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हिमांशु उर्फ जीत (35) के रूप में हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें