फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये प्यार नहीं जबरदस्ती है: युवक ने रात में युवती को कार में खींचने का किया प्रयास, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 03 Apr 2023 11:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय ने बताया कि कार से युवती का अपहरण करने की कोशिश करने वाला सक्षम राजनगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी लोहिया नगर निवासी तेजस शर्मा उसका दोस्त है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में डीपीएस चौराहे के पास दो युवकों ने युवती के अपहरण का प्रयास किया। घटना के समय युवती स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी एलएलबी का छात्र है। युवती और छात्र के बीच दोस्ती थी। उससे बातचीत बंद करने पर युवक ने युवती के अपहरण की कोशिश की। चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन

एसीपी कोतवाली सुजीत कुमार राय ने बताया कि कार से युवती का अपहरण करने की कोशिश करने वाला सक्षम राजनगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा आरोपी लोहिया नगर निवासी तेजस शर्मा उसका दोस्त है। सक्षम की कुछ समय पूर्व युवती से दोस्ती थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था। जिस कारण युवती ने सक्षम से बातचीत करनी बंद कर दी थी।
विज्ञापन

वह लगातार युवती से बात करने का दबाव बना रहा था। आरोपी ने नोएडा ड्यूटी जाते समय युवती को डीपीएस चौराहे पर कार में खींचने का प्रयास किया लेकिन मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें