फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हथियारों सप्लाई करने आये दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 19 वर्षीय सुमित और 21 वर्षीय प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर दो देसी पिस्तौल, दो कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपी किसी व्यक्ति को हथियार देने आए थे। द्वारका के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, रविवार और सोमवार की दरमियानी रात पुलिस ने सेक्टर-16ए स्थित जेजे कॉलोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली। दोनों के पास से एक-एक लोडेड पिस्तौल मिली। इस मामले में द्वारका उत्तर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस हथियारों के स्रोत और उन्हें लेने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें