नूंह। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर 18 लाख रुपये की लूट के मामले में मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ सनी निवासी मारुति कुंज, गुरुग्राम और हुकम सिंह उर्फ टिंकू निवासी नरहेड़ा, पटौदी के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, तमिलनाडु निवासी सूर्या ने शिकायत दी थी कि वह गाउंडर ब्रिक्स कंपनी में सुपरवाइजर है। कंपनी ने गुरुग्राम के बिलासपुर स्थित श्याम सेल परचेज से चार दस पहिया ट्रकों का सौदा किया था। इसके लिए कंपनी ने 13 लाख रुपये हुकम सिंह और पांच लाख रुपये मुकेश के बैंक खातों में भेजे थे। 9 नवंबर की शाम सूर्या दोनों आरोपियों के साथ बिलासपुर से तावडू जा रहा था। संवाद