फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो बनने निकले बुलंदशहर के 'जय-वीरू': फेल होने पर दो बच्चे साइकिल बेचकर पहुंचे स्टेशन, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 13 Sep 2022 07:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जहांगीराबाद (बुलंदशहर)

सार

बच्चों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पीड़ित परिजन दिल्ली से बच्चों को वापस लेकर आए। बच्चों ने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी, लेकिन परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उन्होंने स्कूल में फेल होने की जानकारी कबूल की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के जहांगीराबाद से क्लास में फेल होने और पिता की पिटाई से बचने के लिए दो छात्र अपनी साइकिल बेचकर हीरो बनने के लिए निकल पड़े। दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूमते बच्चों से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पीड़ित परिजन दिल्ली से बच्चों को वापस लेकर आए।

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्र शनिवार को घर से विद्यालय गए थे। विद्यालय से छुट्टी के बाद काफी देर तक दोनों जब घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों को चिंता हुई। क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह के चलते परिजन अधिक घबरा गए। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने दोनों बच्चों के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। देर रात में दिल्ली पुलिस की ओर से जहांगीराबाद पुलिस के पास फोन आया और दोनों छात्रों के मिलने की बात बताई।

विज्ञापन

जब पुलिस और छात्रों के परिजन दिल्ली गए तो पता चला कि दोनों बच्चे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पूछताछ के दौरान दोनों छात्रों ने बताया कि वह अपनी क्लास में फेल हो गए थे। जिसके चलते उन्हें डर था कि परिजन द्वारा उनकी पिटाई की जाएगी। जिससे बचने के लिए पहले उन्होंने अपनी साइकिल बेची और मुंबई में हीरो बनने के लिए निकल पड़े। मामले में कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों को बरामद कर लिया है। बच्चों ने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी, लेकिन परिजनों ने सख्ती से पूछा तो उन्होंने स्कूल में फेल होने की जानकारी कबूल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें