उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कोतवाली दादरी क्षेत्र के पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जीटी रोड को जोड़ने वाले कट के पास बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर होने से दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक सूचना में सामने आया है कि टक्कर मारने के बाद आरोपी वाहन के साथ भाग निकला।