फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Suicide: दो छात्रों ने PG की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, वजह जानने में जुटी दिल्ली पुलिस

Mon, 09 Dec 2024 12:01 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां दो छात्रों ने पीजी आवास की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। 
विज्ञापन
delhi police - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहिणी के सेक्टर-17 में अपने पीजी की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्रों की पहचान ईशान निवासी भरतपुर और हर्ष निवासी पालम कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात 1.10 बजे पुलिस को केएन काटजू मार्ग इलाके में दो लड़के छत से गिर जाने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़कों को अस्पताल लेकर गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों छात्र चौथी मंजिल के रेलिंग के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक नीचे गिरने लगा। दूसरे ने उसे पकड़ने की कोशिश की और दोनों नीचे गिर गए। दोनों डीटीयू कॉलेज और बीपीआईटी कॉलेज के छात्र थे। पुलिस इनके नीचे गिरने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें