नई दिल्ली। अपराध शाखा ने तस्करी के जरिये लाई गई प्रतिबंधित सिगरेट के साथ दो आरोपियों, प्रवीण सहगल और मुकेश खत्रेजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पालम फ्लाईओवर के पास से प्रतिबंधित सिगरेट को बरामद किया। अपराध शाखा की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ सिगरेट तस्कर प्रहलादपुर, पालम फ्लाईओवर के पास बड़ी मात्रा में विदेशी सिगरेट की खेप पहुंचाने वाले है। इसके बाद टीम ने प्रहलादपुर, पालम फ्लाईओवर के पास जाल बिछाया और वहां से दो व्यक्तियों, प्रवीण सहगल और मुकेश खत्रेजा को भारी मात्रा में तस्करी की गई विदेशी सिगरेट के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि ये सिगरेट कंबोडिया से तस्करी के जरिये लाई गई थीं और जो भारत में बिक्री या वितरण के लिए अवैध है। आरोपियों से 66 हजार से अधिक सिगरेट बरामद की गई है। ब्यूरो