फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रहस्यमयी परिस्थितियों में दो बहनें लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन।
शहर के वार्ड से दो बहनें रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गईं। अचानक 20 वर्षीय एवं 16 वर्षीय लड़कियों के लापता होने से पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। पुलिस खोज करने में जुटी है। सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड निवासी एक युवक ने केस दर्ज कराया है कि 27 जून को अपरान्ह चार बजे उसकी 20 वर्षीय एवं 16 वर्षीय बहनें अचानक लापता हो गईं। दोनों बहनों की परिवार वालों ने रिश्तेदारों एवं अन्य स्थानों पर खोज की। इसके बावजूद कोई सुराग नही लग पाया। अब हथीन थाना में केस दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। मोबाइल सर्विलांस एवं अन्य माध्यमों से खोज हो रही है। शीघ्र ही दोनों बहनों को तलाश लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें