नई दिल्ली। विजय विहार थाना पुलिस लूटपाट में शामिल नाबालिग समेत दो बदमाशों को पकड़ा है। बदमाश शख्स की गर्दन दबाकर उससे लूटपाट कर भाग गए थे। पुलिस ने इनके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 7 सितंबर को विजय विहार थाना पुलिस ने विजय विहार निवासी नरेश और उसके नाबालिग साथी को पकड़ लिया।