नई दिल्ली। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के तीसरे वर्ष के छात्रों की नाट्य प्रस्तुति जाग उठा बसंत अभिमंच सभागार में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फ्रैंक वेडेकिंड के चर्चित नाटक का हिंदी अनुवाद सारा मरियम ने किया है, जबकि निर्देशन रेहान इंजीनियर ने किया है। इसके जरिए किशोर मन, उसकी जिज्ञासाओं, सवालों और बदलती भावनाओं को मंच पर सामने लाने का प्रयास किया गया है। प्रस्तुति रविवार अभिमंच सभागार में दोपहर 2:30 और शाम 6:30 बजे मंचित होगी। संवाद