बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दस वर्षीय बच्चे के साथ झोलाछाप की दुकान पर बाप-बेटे ने मिलकर कुकर्म किया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार, स्याना क्षेत्र के एक मोहल्ले में झोलाछाप की एक दुकान है। यहां आरोपी बाप-बेटे ने एक दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बच्चे को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।