डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के निर्देश पर एसीपी मोनिका देशवाल व क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नीलम चौक स्थित शराब ठेके पर रेड करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर विभिन्न मार्का के लेबल लगाकर बेचते थे।
इसके बाद आरोपियों को रिमांड पर लेकर जांच शुरू की गई। आरोपियों की निशानदेही पर आठ ठेकों पर एक्साइज टीम के साथ जांच की गई। तीन ठेकों पर आरोपियों द्वारा सप्लाई की गई हुई सस्ती शराब महंगी बोतलों में मिली। नीलम चौक के ठेके से 65 बोतल मिलीं, यह हरियाणा में बिक्री के लिए नहीं थीं। इसके साथ 107 बोतल महंगी शराब मिलीं।
इनमें कुछ बिना होलोग्राम के पाई गईं। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में अवैध शराब की सप्लाई की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आरोपी शराब को अन्य कई स्थानों पर सप्लाई करते थे। आरोपी के खिलाफ पहले से 18 मामले एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं। आरोपी अपने गोदाम में सस्ती शराब को ब्रांडेड शराब की बोतल में बदलने का काम करते हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है।