फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से करते थे बिजली चोरी: दिल्ली में दो पक्ष आपस में भिड़े, एक युवक की चाकू लगने से मौत; आरोपी दबोचे

Fri, 26 Jul 2024 10:30 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बिजली की चोरी के आरोप में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार के त्रिलोकपुरी इलाके में मंदिर में बिजली चोरी करने के आरोप को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त विकास के रूप में हुई है। विकास के पिता महेश और भाई अभय को मामूली चोटें लगी। मयूर विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हमला करने के आरोपी सुरेंद्र, चरणजीत कौर, सुरेंद्र के बेटे प्रेम और एक नाबालिग को पकड़ लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें