फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कैब चालक से लूटपाट में शामिल दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। सुभाष नगर थाना पुलिस ने जल्द पैसा कमाने के लिए कैब चालक से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहचान शकूरपुर निवासी समीर और फैजान के रूप में हुई है। फैजान सुभाष प्लेस थाने का घोषित बदमाश है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 14 मई की तड़के पीतमपुरा इलाके में एक कैब चालक अरविंद कुमार से लूटपाट की शिकायत मिली। पीड़ित ने बताया कि वह कार रोककर आराम कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक आए। बदमाशों ने ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और उससे मोबाइल फोन लूटकर भागने लगे। स्टार्ट नहीं होने पर वह स्कूटी को वहीं छोड़कर भाग गए। जांच में स्कूटी चोरी की निकली। सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समीर पर पहले से लूट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। वहीं फैजान पर पांच मामले दर्ज हैं। फैजान को तड़ीपार करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें