नई दिल्ली। बाहरी जिला पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी है। इस कड़ी में टीम ने विशेष गश्त के दौरान इलाके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने बटन वाली दो चाकू भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान सुल्तानपुरी निवासी विकास उर्फ विक्की (29) और चंदर विहार निवासी संदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में बीट टीमों को सतर्क रहने और इलाकों सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष गश्त के निर्देश दिए है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से बटन से खुलने वाले दो चाकू बरामद हुए। संवाद