ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। सूरजपुर थाना पुलिस और तीन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली लगी। साथ ही दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने बीते तीन अगस्त को सूरजपुर थाना क्षेत्र के शराब के ठेके में लूट की थी।