फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल लूटने के विरोध पर युवक को चाकू मारने वाले दो नाबालिग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
रणहौला इलाके में मोबाइल लूट का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और चाकू बरामद किया है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 10 मार्च को रणहौला थाना पुलिस को लूटपाट के विरोध पर एक युवक को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रणहौला निवासी नीतीश कुमार को पास के अस्पताल में लेकर गई। उसके शरीर पर चाकू के दो घाव थे। इलाज करवाने के बाद नीतीश ने बताया कि वह काम के सिलसिले में जा रहा था। विकास नगर के बालाजी रोड पर चार लोग एक ई-रिक्शा में आए और उसका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर हमलावरों में से एक ने उस पर चाकू से हमला किया और उसके पेट और कंधे में वार किया। शोर मचाने पर आरोपी मोबाइल फोन फेंककर वहां से ई-रिक्शा में बैठकर मौके से भाग गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें