फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गर्दन पर ब्लेड रखकर लूटपाट करने वाले दो नाबालिग पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली।
महिंद्रा पार्क थाना पुलिस ने लोगों की गर्दन पर ब्लेड रखकर लूटपाट करने वाले दो नाबालिगों को पकड़ा है। उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। उत्तर-पश्चिम जिला की डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि 8 मार्च को समयपुर बादली निवासी सागर कुमार अपने मित्र अरबाज, राजा और अंशु के साथ जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक मार्केट से घर लौट रहे थे। शाम करीब 4:10 बजे जब वे कुशल सिनेमा रोड स्थित रसीला पेंट के पास पहुंचे, तभी दो अज्ञात लड़कों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने अरबाज की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड रखकर उसे पास की गली में ले गए। सागर अपने दोस्त को बचाने के लिए पीछे गया तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया। दोनों को ब्लेड से धमकाकर अरबाज से दो हजार रुपये और सागर से चार हजार रुपये नकद व दोनों के मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें