नई दिल्ली। बवाना थाना पुलिस ने झपटमारी के मामले में दो नाबालिग पकड़े हैं। उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि बवाना थाने में मोबाइल झपटमारी की प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के बाद दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए नाबालिगों की उम्र 15 और 16 वर्ष है और दोनों दिल्ली के रहने वाले हैं। इनके पास से झपटा मोबाइल भी बरामद किया है। संवाद