फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो नाबालिग छात्राएं लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। थाना क्षेत्र से दो नाबालिग छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं 9 जुलाई 2026 की सुबह रोजाना की तरह घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल प्रशासन के मुताबिक, दोनों छात्राएं विद्यालय पहुंची थीं और दोपहर करीब 2:30 बजे छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकल गईं। इसके बाद वे घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। स्कूल से भी जानकारी लेने पर छात्राओं के छुट्टी के बाद निकलने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि दोनों छात्राओं के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें। पुलिस को शिकायत दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें