फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका के दो मेधावियों को मिली स्कॉलरशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका की सामाजिक संस्था एज वेल एसोसिएशन ने ईडब्ल्यूएस के दो मेधावियों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी है। संस्था ने अपने एजुकेशन सपोर्ट इनिशिएटिव के तहत दोनों छात्रों को एक शैक्षणिक वर्ष में 4,000 रुपये की सहायता की घोषणा की। हर छात्र को हर तिमाही 1,000 रुपये मिलेंगे। स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में माउंट कार्मेल स्कूल, सेक्टर-22 के 11वीं के शुभम मेहरा और दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-23 की 1वीं की छात्रा तन्वी शामिल हैं। इस मौके पर माउंट कार्मेल के प्रिंसिपल डॉ. राजीव त्यागी, कोऑर्डिनेटर दीपा कोहली, दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल श्रुति शर्मा, कोऑर्डिनेटर शालिनी गोयल समेत एज वेल एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएम खन्ना, बीएन दीवान, कुलभूषण, रोमिला गांधी और योगिंदर कुमार वाधवा भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें