फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रात में घर खंगालकर उड़ाए आईफोन और नकदी, सीसीटीवी से पहचान कर दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजिंदर नगर थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में एक ब्लाइंड केस का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एप्पल आईफोन 13 प्रो और 53,300 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया, कि 20 मई को एक ई-एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि देर रात उसके घर में चोरी हुई और चोर एप्पल आईफोन 13 प्रो और 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घंटों की रिकॉर्डिंग को जोड़कर आरोपियों के आने-जाने और भागने के रास्तों का ट्रेल तैयार किया गया। साथ ही तकनीकी सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस भी सक्रिय की गई। लगातार निगरानी के बाद पुलिस को आरोपियों की लोकेशन सुल्तानपुरी इलाके में मिली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बुद्ध विहार फेज-1 निवासी पवन गोयल (32) और सुल्तानपुरी निवासी विकास उर्फ मामा उर्फ उन्नो (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें