फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रोहिणी में मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के एक नाबालिग समेत दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाहरी उत्तरी जिले के शाहबाद डेयरी में हुई मुठभेड़ के बाद हिमांशु भाऊ गिरोह के एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को पकड़ा है। मुठभेड़ रोहिणी के सेक्टर-29 के पास हुई, जब पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की। दोनों आरोपी खेड़ा खुर्द की ओर से स्कूटर पर आ रहे थे। रोकने पर दोनों ओर से गोलियां चलीं। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी देर पीछा करने के बाद दोनों आरोपियों को काबू कर गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्धों के हिमांशु भाऊ गिरोह से जुड़े होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें