नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाशिम बाबा गैंग के दो सक्रिय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शादाब अहमद उर्फ शादाब चप्पल दो साल से फरार था और कई गंभीर मामलों में वांछित था। उसे सिग्नेचर ब्रिज के पास दबोचा गया। वहीं, मोहम्मद आदी उर्फ आदिल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंग के लिए वसूली और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय थे। ब्यूरो