फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: झगड़े के दौरान दो गुटों में चली गोलियां, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, वारदात के बाद आरोपी फरार

Tue, 09 May 2023 01:02 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सीलमपुर इलाके में रविवार देर रात झगड़े के दौरान कुछ लड़कों ने फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में रविवार देर रात झगड़े के दौरान कुछ लड़कों ने फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि गोली किसी को लगी नहीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को घटना स्थल से दो खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11.08 बजे कंट्रोल रूम को जे-ब्लॉक, सीलमपुर एरिया में झगड़े और गोली चलने कीसूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंच गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मौके पर कुछ लड़के झगड़ा कर रहे थे। दोनों ही गुट एक दूसरे के परिचित हैं। कुछ देर बाद एक गुट के कुछ लड़के आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद टीम वहां पहुंची। क्राइम टीम के अलावा एसएफएल की टीम को मौके पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सभी लड़के के-ब्लॉक और एच-ब्लॉक के रहने वाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


न्यू उस्मानपुर में गोली चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में चार अप्रैल को एक घर के बाहर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान वाशिद और शाहदाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, तमंचा, और 10 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि न्यू उस्मानपुर में बदमाशों ने एक मकान के बाहर बदमाशों ने सात राउंड गोलियां चला दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान छह आरोपियों की पहचान हुई। दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान शनिवार को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो आरोपी जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि इन लोगों ने दहशत फैलाने और अपना गिरोह बनाने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें