फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विवाद का बदला लेने के लिए दो दोस्तों ने किशोर को जलाकर मारा था, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने किया खुलासा, मजनू पार्क मेट्रो स्टेशन के पास जली अवस्था में मिला था नाबालिग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मजनू पार्क मेट्रो स्टेशन के पास 15 दिन पहले जली अवस्था में मिले 17 वर्षीय किशोर के शव के मामले को बदले की हत्या करार देते हुए दो आरोपी गौरव उर्फ कालिया (30) और विनय (25) को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि 12 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे आदर्श नगर थाने में मजनू पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया था कि मौके पर एक बच्चे का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मेट्रो स्टेशन की दीवार के पास एक अज्ञात जला हुआ शव बरामद किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू किए गए। बाद में बीजेआरएम अस्पताल की मोर्चरी में परिजनों ने शव की पहचान विष्णु (17) के रूप में की थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि 11 फरवरी की रात करीब 10.45 बजे शराब पार्टी के दौरान विष्णु ने कथित तौर पर दीपक की हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार की और गौरव को भी खत्म करने की मंशा जताई। इससे नाराज होकर गौरव ने विनय के साथ मिलकर विष्णु की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें