मध्य जिले की साइबर सेल ने केंद्रीय कार्यालय से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों के नाम पर नेताओं, ठेकेदारो अधिकारियों सहित अन्य लोगों को ठगने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से तीन मोबाइल फोन और चार सिम बरामद किए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के ओएसडी के नाम पर कई फर्जी विजिटिंग कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इन्होंने कई लोगों और कंपनियों से एक करोड़ की ठगी की है।