संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। जिला पुलिस से वर्तमान में सेवारत दो डीएसपी स्थानांतरित हो गए हैं। डीएसपी मनोज कुमार को पलवल से स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में स्थान्तरित कर दिया गया है। वहीं डीएसपी अनिल कुमार को असिस्टेंट कमिश्नर गुरुग्राम पुलिस में भेजा गया है। एसीबी में तैनात डीएसपी भारतेंद्र कुमार को डीएसपी पलवल के पद पर नियुक्त किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। आदेश तुरंत प्रभाव से प्रभावी हो गए हैं।