थाना जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरसी में नहर के पास खेलते समय नहर में गिरे दोनों बच्चों को तलाश करने को रातभर सर्च अभियान चलाया गया। 12 घंटे से चले जा रहे सर्च अभियान में सोमवार की सुबह दोनों बच्चों अंजलि और आरुष के शव नहर से बरामद किए गए हैं।
बता दें कि नहर में गिरे बच्चों को तलाशने के लिए रविवार की शाम को नहर को बंद कराया गया था। सोमवार की सुबह नहर का पानी नीचे उतरने पर दोनों के शव मिल गए। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।