फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घर में घुसकर दो भाइयों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में घर में घुसकर दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद पीड़ित आलम ने महिला समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गौतमपुरी मोहल्ले में आलम परिवार के साथ रहते हैं। वह भाई के साथ घर में बैठे थे, तभी यासीन, आसमा, सोनू, गुलजार और साकिब पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो यासीन ने आलम व उनके भाई पर चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें