दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मालवीय नगर निवासी जोडीनपुई ने साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की दी। शिकायत में कहा था कि राबिन सिंह नाम के व्यक्ति ने उससे व्हाट्सएप पर बात की और बताया कि वह एयर गन, टेलीस्कोप, वॉकी-टॉकी आदि सामान ऑनलाइन बेचता है।
गाजियाबाद, यूपी के रहने वाले दो सगे भाई ऑनलाइन टेलीस्कोप, एयर गन, वॉकी-टॉकी समेत अन्य सामान बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। दक्षिण जिले की साइबर थाना पुलिस ने आरोपी दोनों सगे भाई रवि सिंह व हरीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन स्मार्ट फोन और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि मालवीय नगर निवासी जोडीनपुई ने साइबर थाना प्रभारी अरुण कुमार वर्मा की दी। शिकायत में कहा था कि राबिन सिंह नाम के व्यक्ति ने उससे व्हाट्सएप पर बात की और बताया कि वह एयर गन, टेलीस्कोप, वॉकी-टॉकी आदि सामान ऑनलाइन बेचता है।
इस पर उसने 25 टेलीस्कोप मंगाने का ऑनलाइन ऑर्डर दे दिया। बदले में उसने 2.49 लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने उसे टेलीस्कोप भेजने के बजाय वाटर फिल्टर भेज दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल नंबर ब्लाक कर दिया।ब्यूरो
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरफ्तार
दिल्ली में एटीएम बदलकर एक माह में 11 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी करने वाले चार जालसाजों को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 एटीएम कार्ड, कार्ड स्वैपिंग मशीन, 4 मोबाइल फोन और 63 हजार रुपये बरामद किए हैं।
जालसाजों की गिरफ्तारी से पुलिस ने सदर बाजार, कोतवाली, वजीराबाद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों पर दर्ज धोखाधड़ी और चोरी के 8 मामलों को सुलझाने का दावा किया है। शिकायतकर्ता कबीर नगर राणा प्रतापबाग निवासी भूप सिंह 7 सितंबर को सदर बाजार थाने में धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत की।
उसने बताया कि वह बाड़ा टूटी स्थित पीएनबी एटीएम में पैसा निकालने गया था। वहां मौजूद चार लोगों ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में आरोपियों ने उनके बैंक खाते से 21 हजार रुपये निकाल लिए। निरीक्षक प्रवेश कौशिक के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वहां का कैमरा खराब है। पुलिस ने आसपास की दुकानों की फुटेज को खंगालकर जालसाजों के फोटो को निकाला और मुखबिरों को सक्रिय किया।
8 सितंबर को पुलिस को पता चला कि चारों आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद हैं और बिहार भागने की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालजासों की पहचान गया बिहार निवासी सुमित्र, दीपक, नवीन और रितेश के रूप में हुई है।