फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बराखंभा इलाके में अवैध तरीके से रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने बराखंभा इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। जांच के दौरान दोनों के पास वैध वीजा नहीं मिला। दोनों की पहचान मोनब्बिसर अहमद (33) और राजीब बेपारी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने सत्यापन और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को सराय रोहिल्ला स्थित बांग्लादेशी डिटेंशन सेंटर भेज दिया। नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को दोनों के दिल्ली में अवैध रूप से रहने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने बराखंभा रोड पर कार्रवाई कर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें