अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी जिले की पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी में दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। डीसीपी राजीव कुमार ने जानकारी दी कि 18 अक्टूबर को पांडव नगर थाने में एक युवती (नंदिनी) ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत दी थी। फुटेज से मिले हुलिये के आधार पर पुलिस ने तकनीकी जब्बार उर्फ चांद (19) निवासी मजदूर नगर जेजे कैंप, आईपी एक्सटेंशन को धर दबोचा। पूछताछ के बाद सलीम (18), निवासी जोशी कॉलोनी, मंडावली को पकड़ा।