फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: रानी झांसी फ्लाईओवर के पास लूटपाट के लिए गोलीबारी करने के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली लूट कोशिश गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर दिल्ली पुलिस ने रानी झांसी फ्लाईओवर के पास स्कूटर सवार एक व्यक्ति से सोने की चेन लूटने की कोशिश में गोलीबारी करने के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की कई टीम गठित की गई और आरोपी जावेद (38) को राजस्थान के भिवाड़ी से गिरफ्तार किया, जबकि उसके 25-वर्षीय साथी दीपांशु उर्फ दीपू को यहां सदर बाजार से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता होटल मालिक अपने एक दोस्त के साथ स्कूटर पर जा रहे थे, तभी रानी झांसी फ्लाईओवर के पास एक अन्य स्कूटर पर सवार दो लोग उनके पास आए और उन्हें रुकने का इशारा किया।जैसे ही शिकायतकर्ता ने अपना स्कूटर खड़ा करने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने पिस्तौल निकाली और होटल मालिक एवं उनके साथी पर गोली चला दी, जबकि दूसरे ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित किसी तरह हमलावरों के स्कूटर को धक्का देकर तीस हजारी अदालत की तरफ भागने में सफल रहे। आरोपियों ने लगभग 50 मीटर तक उनका पीछा किया तथा एक और गोली चलाकर फिल्मिस्तान की ओर भाग गए। पुलिस के अनुसार, घटना में पीड़ित बाल-बाल बच गए। सिविल लाइन थाने में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें