नई दिल्ली। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के जरिये शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शराब की खेप को बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 32 शराब की बोतलें बरामद की है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बेगूसराय बिहार निवासी संतोष साहू और लाल बाबू साहू के रूप में हुई है। ब्यूरो