नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल दो नशा तस्कर जसंवत सिंह उर्फ लल्लू (42) और अशोक कुमार (30) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार और 383 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अमित सोलंकी को 16 जनवरी की टीम ने नाहरपुर बस स्टैंड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, गांव नाहरपुर, रोहिणी, दिल्ली के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। आगे की जांच जारी है और सप्लाई के सोर्स, फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज और ड्रग ट्रैफिकिंग नेटवर्क में शामिल अन्य साथियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ब्यूरो