नोएडा। कोतवाली फेज टू पुलिस ने गांजे की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक किलो 405 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर-88 के पास पुलिस ने भंगेल निवासी बुद्धिनाथ झा और नर्मदा उर्फ नीतू को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में पुड़िया बनाकर बेचते हैं और अलग अलग इलाकों में पहचान बदलकर रहते हैं।