-बाहरी जिला ने सीसीटीवी कैमरे और बाइक नंबर से की बदमाशों की पहचान, नकदी और दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी जिला पुलिस ने राहगीरों को बाइक से टक्कर मारने के बाद लूटपाट करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पहचान नीरज उर्फ धानी और राजेश पांडे के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने नकदी, पानी के नल और दो बाइक बरामद की है। जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। पीड़ित मूलत: हरदोई यूपी के रहने वाले ओम प्रकाश ने बताया कि वह पश्चिम विहार में मेकअप सैलून में हेल्पर का काम करता है। दोपहर में बंधन बैंक के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक से उसे टक्कर मार दी और फिर एक बाइक सवार उससे धक्का मुक्की करने लगा। बाद में आरोपी बाइक सवार अपने दोस्त के साथ भाग गया। जांच में पता चला कि बदमाश उसके जेब से दस हजार रुपये लूटकर भाग गया है।