फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: चाकू से हमला कर पत्रकार से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार, तीसरे फरार साथी की तलाश जारी

Wed, 26 Apr 2023 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

बदमाशों की पहचान मंडावली निवासी रोशन भारती (22) और वेस्ट विनोद नगर निवासी शिवम कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस इनके तीसरे साथी अंबर पांडेय को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने निजी चैनल में काम करने वाले पत्रकार धान सुमोद (43) पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान मंडावली निवासी रोशन भारती (22) और वेस्ट विनोद नगर निवासी शिवम कुमार (23) के रूप में हुई है। पुलिस इनके तीसरे साथी अंबर पांडेय को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार तीनों बदमाशों ने धान सुमोद को 22 अप्रैल की रात करीब नौ बजे उस समय चाकू से हमला कर लूट लिया था जब वह संजय झील की तरफ जा रहे थे। जब वह पार्क के गेट के पास पहुंचे तो एक बदमाश ने पीड़ित से माचिस मांगी। तभी दोनों बदमाश भी वहां आ गए और धान सुमोद को पकड़ लिया। बदमाश उनका मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए थे। एसीपी रोहताश की देखरेख में इंस्पेक्टर लिछमन, एएसआई रविंद्र कुमार और एएसआई योगिंदर की टीम ने इन बदमाशों को पकड़ा है। आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें