दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हिमांशु उर्फ बाहु और नवीन बाली गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने हाल ही में द्वारका इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की थी और 2 करोड़ की रंगदारी मांगी थी।